फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालत में मिले सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, ड्यूटी में लापरवाही पर नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। नामांकन प्रक्रिया के दौरान खुद को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत बताकर आराम करने के लिए गेस्ट हाउस गए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) राजेंद्र प्रसाद बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालत में पुलिस को मिले। पूछताछ के दौरान उनकी बहकी-बहकी बातें सुनकर पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराया। इसके बाद देर रात ही रिटर्निंग ऑफिसर नितिन कुमार गुप्ता ने उनके खिलाफ ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मामला उझानी ब्लॉक कार्यालय में पंचायत चुनाव का है। प्रधान, बीडीसी और ग्राम सभा सदस्य पद के लिए सिंचाई विभाग के अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद को एआरओ बनाया गया था। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बृहस्पतिवार दोपहर तक उन्होंने ड्यूटी भी की। बकौल आरओ नितिन गुप्ता- अपराह्न में एआरओ ने हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत बताकर आराम करने के लिए जाने की अनुमति मांगी। इसके बाद वह एक गेस्ट हाउस में चले गए लेकिन शाम तक नहीं लौटे। इस दौरान उनके फोन पर कॉल भी की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके विपरीत, कोतवाली पुलिस ने एआरओ को संदिग्ध हालत में गेस्ट हाउस से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पहले तो उन्होंने बहकी-बहकी बातें कीं फिर खुद को एआरओ बताकर पुलिस पर रौब भी गांठनें की कोशिश की। देर रात आरओ ने एआरओ के खिलाफ चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान और ड्यूटी के प्रति लापरवाही के आरोप में 177 एफ और 186 आईपीसी के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरओ ने उनकी तबियत खराब होने का जिक्र किया है। शुक्रवार सुबह में इसकी भनक लगते ही सिंचाई विभाग के कई अफसर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने भी पुलिस के सामने अपने अवर अभियंता का पक्ष रखा। इसके चलते दोपहर में उन्हें कोतवाली से ही जमानत भी दे गई है। इसे लेकर विभागीय स्तर पर अफरातफरी का माहौल भी बना रहा।
एआरओ के चले जाने से नामांकन हो गए थे लेट
उझानी। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के अचानक चले जाने से बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया भी काफी देर तक चली थी। सबसे ज्यादा दिक्कत नामांकन पत्रों की गिनती को लेकर हुई। इसी के चलते रात में करीब नौ बजे तक विभागीय स्तर से सही नामांकन के बारे में सही जानकारी अफसरों को मुहैया कराई गई। हालांकि बृहस्पतिवार को पहले दिन के मुकाबले कम संख्या में नामांकन पत्र दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

एआरओ राजेंद्र प्रसाद गेस्ट हाउस में मिले थे। आरओ से बात की गई तो पता लगा कि वह ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। इसके बाद ही अफसरों को अवगत कराया गया। उनके खिलाफ आरओ ने लापरवाही का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

- गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय, सीओ, उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें