बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई एमबीबीएस के छात्रों और नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारियों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार कर्मचारियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। छात्रों की ओर से आई तहरीर के मुताबिक पुलिस ने कर्मचारी निशांत, ज्ञानप्रकाश, लखप्रीत और रौनी के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि लड़कों में आपस में मारपीट हुई है। इससे तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच के बाद कार्रवाई होगी।