फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तालाब में मिला आशा कार्यकर्ता का पर्स

विज्ञापन
अलापुर क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता की हत्या के सबूत जुटाने को तालाब को खाली कराती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। हत्या के पांचवें दिन आशा कार्यकर्ता का पर्स गांव के तालाब में मिल गया। साथ ही अन्य सबूत जुटाने के लिए पुलिस तालाब को खाली करवा रही है। फिलहाल अब तक इस मामले में कोई खास सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

सोमवार को पड़ोस के गांव से टीकाकरण करके घर लौटते समय आशा की हत्या कर दी गई थी। उसका शव नग्न अवस्था में गांव के पास मक्के के खेत में मिला था। मौके से मृतका का मोबाइल, पायजामी, और पर्स में रखे कागजात गायब थे। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इनके लिए पुलिस पास पड़ोस के खेतों में भी तलाश करती रही। पुलिस को शक है कि हत्यारों ने आशा कार्यकर्ता की हत्या करके उसका मोबाइल और पर्स तालाब में तो नहीं फेंक दिए होंगे। इसलिए पुलिस ने तालाब को खाली करवाना शुरू किया। पुलिस को तालाब से उसका पर्स मिल गया है। हत्या का खुलासा करने में उसका मोबाइल फाेन का हाथ लगना जरूरी है। हत्या का खुलासा करने के लिए मोबाइल हत्यारे तक पहुंचने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें