बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल, फुटबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिता हुई। वॉलीबॉल में आसफपुर की टीम विजेता रही।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (यूपीआरएसएल) के तहत युवा कल्याण विभाग की ओर से चल रही तीन दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी में हुआ। दूसरे दिन वॉलीबॉल, कुश्ती, फुटबॉल की प्रतियोगिताएं हुईं।
सब जूनियर पुरुष वर्ग की कुश्ती में 55 किलोग्राम वर्ग में बंटी, 45 किलोग्राम वर्ग में मोनू सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती में 40 किलोग्राम वर्ग में रुपा, 43 किलोग्राम वर्ग में रचना, 49 किलोग्राम वर्ग में सुनीता ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल में उसावां की टीम ने जगत को 2-1, बालिका वर्ग में कादरचौक ने दातागंज को 2-0 से हराया। जूनियर पुरुष वर्ग में अंबियापुर ने म्याऊ को 3-2, सीनियर पुरुष वर्ग में जगत ने उसावां को 2-1 से हराया। इसके अलावा जूनियर बालिका वर्ग आसफपुर विजेता और जगत उपविजेता रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार, विशाल पाल, हिम्मत सिंह, अनुज कुमार सागर, क्रांति प्रसाद, नरेंद्र कुमार, राहुल चौबे आदि मौजूद रहे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता फुटबाल में हिसा लेते खिलाड़ी। संवाद