फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खितौरा चैलेंजर्स ने ब्लास्टर्स को 30 रन से हराकर टूर्नामेंट जीता

विज्ञापन
उघैती के गांव खितौरा क्रिकेट टूर्नामेंट में ​खिलाड़ी सम्मानित करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
उघैती। गांव खितौरा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खितौरा चैलेंजर्स ने ब्लास्टर्स को 30 रन से हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली। वहीं खितौरा चैलेंजर्स की ओर से चार विकेट लेने वाले आकाश पुरी मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

खितौरा प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में खितौरा ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी खितौरा चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र 40 रन पर दो विकेट खो दिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे उज्ज्वल और शाह मोहम्मद ने पारी को संभाला। दोनों के बीच में 49 रन की साझेदारी हुई।
इसके बाद सूरज कश्यप और उज्ज्वल ने धुआंधार बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर निर्धारित 16 ओवर में 113 पर पहुंचा दिया। ब्लास्टर्स की ओर से टिंकू पाल तीन व अमित भारद्वाज और अमित सिंह ने दो- दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लास्टर्स की टीम 15 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

ब्लास्टर्स की तरफ से टिंकू पाल ने 21 रन बनाए। बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। चैलेंजर्स की तरफ से आकाश पुरी ने चार व शाह मोहम्मद, लोकेश कुमार, उज्जवल ने दो-दो विकेट लिए। उज्ज्वल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं चार विकेट लेने वाले आकाश पुरी मैन ऑफ द मैच का घोषित किए गए। इस मौके पर शिवम सिंह, रवि नागर, तनुज गुप्ता, लोकेश पाल, मंजीत भाटी, नितिन प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें