दातागंज। बाइक सवार दो लोग तमंचा लेकर दातागंज के गांव भटौली निवासी अनिल के घर में घुस गए। आरोपियों ने तमंचे से गोली मारने का प्रयास किया लेकिन तब तक मोहल्ले के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने जमकर पीटा और पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। बाइक व तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव भटौली के अनिल का अपने ही रिश्तेदारों से 35 हजार रुपये को लेकर विवाद है। 10 दिन पहले दोनों में मारपीट हुई थी। इसी को लेकर उनके रिश्तेदार शनिवार की रात करीब आठ बजे अपने साथियों के साथ अनिल के घर पर धावा बोल दिया। बाइक रोड पर खड़ी करके वह घर में घुस गए। एक युवक ने अनिल पर तमंचे से फायर किया लेकिन वह मिस हो गया। इसी दौरान मोहल्ले के लोग पहुंचे और आरोपियों को घेर लिया। दो हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस को मौके पर बुलाकर सौंप दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरी बाइपास के सक्षम माहेश्वरी पुत्र संतोष माहेश्वरी व माधव मित्तल पुत्र विकास मित्तल है।
____________
सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, शांतिभंग में चालान
कुंवरगांव। दुगरैया गांव निवासी खुशीराम ने भगवान श्रीराम की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपशब्द लिखे। इससे हिंदूओं की आस्था को ठेस पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। आरोपी का कहना था कि उसके 10 साल के बेटे ने धोखे से इस पोस्ट को फेसबुक पर डाल दिया था। उसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।