फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तहसीलदार ने पांच महिलाओं को सौंपी खतौनी

विज्ञापन
महिलाओं को खतौनी सौंपती तहसीलदार प्रभा सिंह। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के गांव कोहरा की जयदेवी, खितौरा की रुखसाना, गढ़ीखानपुर की शशि, बधौली की रामश्री व रुदायन की प्रेमवती समेत पांच महिलाओं को खतौनी दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अविवादित विरासत को सुरक्षित करना और उन्हें उनके संपत्ति अधिकार दिलाना था। इस दौरान महिला खातेदारों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से दर्ज किया गया, जिसके उपरांत उन्हें खतौनी प्रदान की गईं। इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें