फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सामाजिक संबंधों का जाल होता है समाज, बंधकर रहें तभी सफलता’

विज्ञापन
छात्राओं को संबोधित करते डॉ.पंकज कुमार सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। गांव सतेती स्थित स्वर्ण एकेडमी फॉर फ्यूचर एजुकेशन में बृहस्पतिवार को ‘पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में भी सहभागिता जरूरी’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र के प्रवक्ता डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक संबंधों का जाल होता है समाज, बंधकर रहें तभी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी में डॉ. सिंह ने छात्राओं से समाज में निर्भीक होकर सभी परिस्थितियों से मुकाबला करने का आह्वान किया, साथ ही उन्हें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के टिप्स भी दिए।
उन्होंने कहा कि समाज में रहकर बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। इसलिए उन्हें हमेशा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वर्तमान समय में महिलाओं की दशा में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अफसोस की बात है कि कुछ जगह अब भी महिलाओं और पुरुषों में अंतर समझा जाता है। वैदिक काल में नारियों को पूज्यनीय समझा जाता था, वही स्थिति फिर से लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

कॉलेज के संचालक डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि छात्राएं अपने जीवन में निर्भीक होकर आगे बढ़ें तभी सभ्य समाज का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स भी दिए। इस मौके पर वरुण मिश्रा, अदिति शर्मा, साहिल सक्सेना, सौरभ विद्यार्थी, नूतन राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें