फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तथ्यों को छिपाकर नियुक्त पाई, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक नीलेश बाबू सक्सेना मृतक आश्रित कोटा से भर्ती हुए हैं। उन पर तथ्यों को छिपाकर नौकरी पाने का आरोप लगाते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक से शिकायत की गई है। इसके लिए जेडी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर सप्ताह भर में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

दादरा निवासी सतीश कुमार ने शपथ पत्र में 23 अप्रैल को शिकायत की थी। आरोप है कि बीएसए कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात नीलेश बाबू सक्सेना ने 11 वर्ष तीन माह बाद मृतक कोटे से तथ्य छिपाकर नियुक्ति पा ली थी। उन्होंने नियुक्ति निरस्त करने की मांग की है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसकी जांच डायट प्राचार्य, डीआईओएस और जीआइसी के प्रधानाचार्य करेंगे। नीलेश ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें