फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तिलहनी फसलों के क्लस्टर प्रदर्शन के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि जिले में संचालित नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल योजना के अंतर्गत रबी-2025 सीजन में तिलहनी फसलों के क्लस्टर प्रदर्शन वैल्यू चेन पार्टनर के माध्यम से कराए जाएंगे। इसके लिए किसान उत्पादक संगठन और सहकारी समितियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैल्यू चेन पार्टनर बनने के लिए एफपीओ, सहकारी समितियों के पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। इनमें कम्पनी अधिनियम या सहकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत होना, जिले में क्लस्टर बनाकर कृषि कार्य करने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना, कम से कम 200 किसान संगठन में पंजीकृत होना शामिल है। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों में औसत वार्षिक कारोबार नौ लाख रुपये से अधिक और किसानों की ओर से कम से कम तीन लाख रुपये की इक्विटी होना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें