बदायूं। आईटीआई में युवाओं को सिर्फ पारंपरिक ट्रेडों का प्रशिक्षण ही नहीं दिया जा रहा, बल्कि उन्हें रोबोटिक्स, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे आधुनिक तकनीकों का हुनर भी सिखाया जा जाएगा।
जिले में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से राजकीय आईटीआई सालारपुर में मैन्युफेक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफेक्चरिंग टेक्नीशियन, सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, वर्चुअल एनालिसिस एंड डिजाइन एफएम, एडवांस्ड मैन्युफेक्चरिंग टेक्नीशियन 3 डी प्रिंटिंग, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की पढ़ाई कराई जाएगी।
आईटीआई के शिक्षकों ने बताया कि टाटा कंपनी के माध्यम से संस्थान में इन ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह युवाओं को नई तकनीकों में दक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। आईटीआई प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय ने बताया कि यह एडवांस कोर्स है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।