फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लंबीकूद में अंजली और 400 मीटर दौड़ में प्रियंका अव्वल

विज्ञापन
बिसौली के नूरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता लंबी कूद में भाग लेती छात्र।स्रोत-​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक बिसौली की खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित सीनियर बालिका वर्ग लंबीकूद में अंजली ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में प्रियंका ने सबको पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं ब्लॉक बिसौली के नागपुर नूरपुर के खेल मैदान में हुईं। इनका शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष विद्यालय नागपुर के प्रधानाचार्य आकाश वार्ष्णेय ने किया। इसके बाद सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमरदीप यादव, 800 मीटर दौड़ में सुरजीत, गोला फेंक में अमरदीप प्रथम रहे।
सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अजहर बी, 800 मीटर में सुधा, गोलाफेंक में महरुलनिशा ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सचिन, 200 मीटर में प्रियांशु, 400 मीटर में सचिन, 1500 मीटर में विनोद, लंबीकूद में सचिन ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं 100 मीटर दौड़ में नरगिस, 400 मीटर में उर्मिला, लंबीकूद में नरगिस पहले स्थान पर रही, जबकि सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रजत यादव, लंबीकूद की नर्सी सिंह, कबड्डी में सहानपुर की टीम ने बाजी मारी। वहीं महिला वर्ग में 400 मीटर में प्रियंका, लंबीकूद कूद में अंजली ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं विजेताओं को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल पाल ने पुरस्कृत किया।





100 मीटर दौड़ में जितिन अव्वल



- ब्लॉक सालारपुर के गांव घटपुरी में हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं



संवाद न्यूज एजेंसी



सिलहरी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत ब्लॉक सालारपुर के गांव घटपुरी में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जितिन और 200 मीटर दौड़ में माधव सिंह प्रथम स्थान पर रहे।



प्रतियोगिता का शुभारंभ सालारपुर ब्लाॅक प्रमुख अनेक पाल ने किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में नंदोलिया टीम प्रथम, बालक वर्ग की वॉलीबाल में मोहम्मदपुर बिहार की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुरविंदर प्रथम, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पलक पहले स्थान पर रहीं। गोलाफेंक की सब जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता में अर्जुन ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान पीटीआई सौरभ भारद्वाज, संतोष राठौड़ और मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह ने किया।

बिसौली के नूरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता लंबी कूद में भाग लेती छात्र।स्रोत-शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें