फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने फूंका बालेश सैनी का पुतला

Fri, 30 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने फूंका बालेश सैनी का पुतला - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिलाए जाने और वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन के साथ ही गुरुवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बालेश सैनी का पुतला महाराणा प्रताप चौराहा पर फूंका। साथ ही बालेश पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  से सौदेबाजी करके आंगनबाड़ी वर्करों का शोषण करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

मालवीय आवास स्थित धरना स्थल पर पहुंची डीपीओ निर्मल शर्मा और सीडीपीओ रंजनी सक्सेना को बैरंग होना पड़ा। इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में धरना जारी है और अब लड़ाई आर-पार की होकर रहेगी है। उपाध्यक्ष माया देवी सक्सेना ने कहा कि जिला रण क्षेत्र बन चुका है और सभी आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाएं इस रण में उतरकर हक की मांगों के लिए एकत्र हों। ब्रजेश माहेश्वरी ने कहा कि शहीद आंगनबाड़ी की शहादत को खाली नहीं जाने देंगे। हक लेकर रहेंगे। इस मौके पर प्रवेश चौहान, मोरश्री, मीना शर्मा, रीता सिंह, बरसा राजपूत, अर्चना गुप्ता, अर्चना सक्सेना, प्रेमलता, सरोज देवी, पूनम सक्सेना, किरन देवी, जाबिरा, यशोदा चंदेल, अफसाना, हेमलता, रेखा साहू, नीलम सिंह, सरला देवी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें