फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनेस्थिसिया के डॉक्टर पर इंजेक्शन के नाम पर छह हजार लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला अस्पताल में अवैध वसूली का मामला सप्ताह में दूसरी बार सामने आया है। प्रसूता के पति ने ऑपरेशन से पहले नशे का इंजेक्शन लगाने के नाम पर छह हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया है। शुक्रवार को प्रसूता के परिजनों ने सीएमएस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में प्रसूता का पति कह रहा है कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही थी। पत्नी को उसने महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पहले तो रुपये न देने पर इलाज नहीं किया, बाद में ऑपरेशन की बात कही गई। कहा- अभी ऑपरेशन करना होगा, नहीं तो प्राइवेट अस्पताल में ले जाओ। डॉक्टर ने कहा कि नशे का इंजेक्शन लगाने के जो डॉक्टर आते हैं रुपये उनको देने होते हैं। दस हजार की मांग की गई। 6300 रुपये लेकर ऑपरेशन कर दिया गया।


शिकायत मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है। एनेस्थिसिया के डॉक्टर अपने अस्पताल में हैं। जब वह नहीं होते, तब मरीजों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता है। रुपये मांगने या लेने की बात कहां तक सही है जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।- डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें