फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू

विज्ञापन
नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरूआत करते बदायूं  ​शिव कॉलोनी निवासी गुड्डू केशरी व पत्नी रेखा देव
विज्ञापन
बदायूं। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। सुबह से घरों में पर्व की रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने सुबह घरों की साफ-सफाई की और स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया। नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाओं ने लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद से ही चार दिवसीय महापर्व की विधिवत शुरुआत हो गई।
विज्ञापन



पूर्वांचल और बिहार के परिवारों में घर-घर में छठी मइया के गीत गूंजने लगे। बाजार में पूजा सामग्री, फल, सूप, गन्ना, नारियल, केला, सेब, संतरा, अदरक, हल्दी और अन्य सामान की बिक्री बढ़ गई है। ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं के आटे, गुड़ और घी की पहले से ही तैयार कर लिया गया है।
किराना व्यापारी सुनील केशरी ने बताया कि शनिवार को खरना होगा। खरना के दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखेंगी। शाम को गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। श्रम विभाग में कार्यरत मनीष ने बताया कि रविवार की शाम व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन हो जाएगा।अर्घ्य देने के लिए लोग कछला घाट पर पहुंचेंगे, इसके लिए घाटों की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

घाटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। महिलाएं छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना कर रही हैं।

छह मजिस्ट्रेट तैनात, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बदायूं। कछला गंगा घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डीएम अवनीश राय ने छह मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। तहसीलदार सदर दीपक कुमार को कछला घाट बदायूं की ओर, तहसीलदार (न्यायिक) संतोष कुमार राजौरिया को कछला घाट कासगंज की ओर और नायब तहसीलदार अंजनी कुमार राय को कछला पुराने पुल पर तैनात किया गया है।


एसडीएम दातागंज विनोद कुमार को अटैना घाट, तहसीलदार दया चंद्र पौरुष को भुंडी घाट और नायब तहसीलदार सतीश चंद्र मिश्र को बेलाडांडी घाट पर लगाया गया है। मजिस्ट्रेटों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, घाटों का निरीक्षण करने तथा सफाई, पेयजल, नाव, गोताखोर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें