फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबियापुर ब्लाक कार्यालय में गैरहाजिर मिले कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी विधान जायसवाल ने शनिवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे अंबियापुर ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। पांच डॉक्टर समेत कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिसकी निरीक्षण आख्या डीएम को भेजी गई है।  
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी के अनुसार सहायक विकास अधिकारी जेएसवाई प्रेमेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ऋषिपाल सिंह, सहायक लेखा आंकिक प्रदीप कुमार शर्मा, सहायक अतुल कुमार सक्सेना, सहायक राजीव कुमार सक्सेना, सहायक लेखा सुभाष चंद्र शर्मा, राजेश कुमार सिंह, जावेद अख्तर, शाबिया बेगम, नंदकिशोर, नवीन कुमार शर्मा, कामेंद्र सिंह, राम अवतार, ओमपाल आदि गैरहाजिर मिले। यहां केवल कर्मचारी विनेश कुमार, ब्रजेश पाल मिले। निरीक्षण के समय बीडीओ के बारे बताया गया कि वह अवकाश पर हैं। मगर भ्रमण पंजिका में कोई भी प्रविष्टि अंकित नहीं पायी गई।
एसडीएम ने पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.आरपी सिंह, पत्रवाहक अजय कुमार सिंह एवं पशु औषधिक यशपाल सिंह भी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें