फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने रामगंगा में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं।बीमारी के चलते एक बुजुर्ग ने रामगंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान गंगा किनारे खड़े लोगों ने गोताखोरों को आवाज देकर गंगा में उतार दिया। जबतक गोताखोर उनको गंगा से बाहर निकालकर लाए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव देखते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा नवीन निवासी भोजपाल (65) पुत्र सोहनलाल काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे । रविवार की सुबह को वह घर से दवा लेने की बात कहकर हजरतपुर आए थे। डॉक्टर से दवा लेने के बाद वह रामगंगा पुल पर पहुंचे और वहां से छलांग लगा दी। इस दौरान गांव के लोग एक शव को दाह संस्कार के लिए यहां पर मौजूद थे। यह देख गोताखोरों को बुलाया गया। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दी गई तो परिजन गंगा किनारे आ गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद भोजपाल का शव गंगा से बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें