फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में घायल एलआईसी अभिकर्ता की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
रघुनंदन प्रसाद का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। सड़क हादसे में घायल एलआईसी अभिकर्ता रघुनंदन प्रसाद (55 वर्षीय) की बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। हादसा 25 जनवरी को उस समय हुआ था जब वह अपनी साइकिल से सब्जी लेने जा रहे थे। गिंदो देवी स्कूल के सामने बाइक सवार सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज के रहने वाले देवेश कुमार पुत्र तोताराम ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


परिवार के लोग उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें