फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक के सिर पर लोहे की रॉड मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। दुगरैया गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करोतिया गांव निवासी विकारउद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका भतीजा मुशाहिद (28 साल) 12 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रैक्टर से आलू लादकर दुगरैया गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव में वर्तमान प्रधान के घर के सामने गली में भूसा भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई।
ट्रैक्टर को साइड से निकालने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अकरम पुत्र असलम, आशु पुत्र रफत, फैसल पुत्र भूरे मिस्त्री और जाविर पुत्र भूरे ने मुशाहिद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों में से अकरम ने लोहे की रॉड से मुशाहिद के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में खुली चोट आ गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें