उझानी। गांव फकीराबाद में रविवार की दोपहर विवाहिता का शव उसी के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। घरेलू कलह से जुड़े मामले में मौत के शक के बीच मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका रंगोली (25 साल) पत्नी कुलदीप का मायका बिनावर क्षेत्र के गांव मलगांव में है। शादी करीब चार-पांच साल पहले हुई थी। बताते हैं कि पूर्वाह्न में वह कमरे में चली गई। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं तो परिवार के लोगों ने भीतर झांककर देखा। रंगोली का शव दुपट्टे से लटका देख परिजनों ने शोर मचा दिया। फोन करके मृतका के मायके से परिजनों को भी बुला लिया गया।
भाई प्रदीप कुमार ने हत्या कर शव फंदे से लटका दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। दरोगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद