फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चूल्हे पर खोलती चाय में गिरने से झुलसी मासूम बच्ची की मौत

विज्ञापन
दामिनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
कछला। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा में बृहस्पतिवार की सुबह चूल्हे पर खोल रही चाय के भगोने में दो साल की मासूम बच्ची गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव खजुरारा निवासी अवनेश के घर में बृहस्पतिवार की सुबह चूल्हे पर भगोने में चाय बन रही थी। वहीं उनकी बेटी दामिनी (2) घर के आंगन में खेल रही थी। दामिनी खेलते हुए चूल्हे के पास पहुंच गई और वह खौलते चाय के भगोने के ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें