फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांवों में 23 से 30 नवंबर तक चलेगा रोजगार अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले की 1037 ग्राम पंचायतों में आठ दिन के भीतर 2.90 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वीबी-जी राम जी योजना के तहत 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सप्ताह आयोजित होगा। सभी 15 ब्लॉकों को लक्ष्य दिया है। अभियान के तहत श्रमिकों को मांग के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही गांवों में टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन




जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, विशेष रोजगार सप्ताह की तैयारियां 21 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। खरीफ की कटाई और कृषि कार्यों के चलते योजना के कार्यों पर एक से 20 नवंबर तक विराम रखा गया है। ऐसे में 21 नवंबर से कार्य शुरू कराने की तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। इस समय सभी ग्राम पंचायतों में वीबी-जी राम जी के तहत कार्य नहीं हो रहा है।

जिले के 15 विकासखंडों को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत में योजना के अनुमन्य कार्यों में से कम से कम तीन अतिरिक्त कार्यों का चयन किया जाएगा। इनमें जल संरक्षण, जल सुरक्षा, आजीविका संवर्धन और टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। विशेष रूप से अतिशोषित, गंभीर और अर्ध गंभीर श्रेणी के विकासखंडों में जल संरक्षण और जल सुरक्षा से जुड़े कार्यों पर जोर रहेगा।
विज्ञापन








कार्य शुरू होने से पहले कराई जाएगी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी

कार्यस्थल पर फोटो और वीडियो तैयार किए जाएंगे, ताकि काम पूरा होने के बाद उसके वास्तविक प्रभाव का आकलन किया जा सके। श्रमिकों की मांग के अनुरूप समय से ई-मस्टर रोल जारी करने और पात्र श्रमिकों की वास्तविक उपस्थिति में नियोजन सुनिश्चित करने को कहा गया है। कार्यों की निगरानी के लिए ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। नामित अधिकारी ग्राम पंचायतों में निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि पात्र श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है या नहीं।



विशेष रोजगार सप्ताह के लिए 15 ब्लॉकों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। 23 से 30 नवंबर तक रोजगार सप्ताह में निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए नियमित निगरानी भी की जाएगी। - मानसी सक्सेना, डीसी वीबी-जी रामजी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें