फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रोफेसर के बंद मकान से सोने के जेवर चोरी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है। दीपावली की छुट्टी पर घर बंद कर कानपुर गए असिस्टेंट प्रोफेसर के किराये के मकान से चोरों ने सोने के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन

थाने में रविवार को शिकायतकर्ता सतीश सिंह ने बताया कि वह राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। तहरीर के अनुसार, वह 07 नवंबर को दिवाली के अवकाश पर अपने घर कानपुर गए थे। 10 नवंबर को लौटे तो देखा कि घर से सोने का नेकलेस व झुमकी गायब है। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। चोर की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें