फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः मुसीबत में मिली मदद तो खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन में कई परिवारों की जिंदगी ठहर सी गई है। ऐसे में असहायों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में जिला प्रशासन के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। मुसीबत में दो वक्त की रोटी मिली तो असहायों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शेल्टर होम में रह रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है तो सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में बेबस, लाचार लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया गया। इधर, भाजपा नेता बागीश पाठक ने पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के साथ जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय को निर्धन लोगों के लिए पांच हजार मास्क सौंपे। पूर्व विधायक ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, मनोज कृष्ण गुप्ता, ग्रीशपाल सिंह, रजत गुप्ता, मनोज मोदी आदि रहे। वही, सांसद संघमित्रा मौर्य के प्रतिनिधि सनवीर पाल और टीम ने कोरोना से बचाव के लिए क्षेत्र की सीएचसी बिसौली, आसफपुर, सैदपुर, इस्लामनगर में पहुंचकर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर सौंपे। यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशांत बनर्जी, डॉ. नवनीत कुमार, सचिन मौर्य, निष्कर्ष प्रताप सिंह, गौरव सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें