फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में तोड़फोड़ और लूट का आरोप, युवती ने लगाई एसएसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेरिया निवासी सरिता पत्नी हरवेंद्र ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि 26 अप्रैल की शाम को उनके मकान के दरवाजे का कुंडा काटकर सारे सामान की लूट कर ली गई। मकान में भी तोड़फोड़ की गई। मकान के चारों ओर लगे शीशम व यूकेलिप्टस के छोटे-छोटे पौधे भी कटे पड़े थे।
विज्ञापन


सरिता ने आरोप लगाया कि उनके घर में तोड़फोड़ करने वालों में गांव के ही छह से अधिक लोग शामिल थे, जिसमें दो महिलाएं भी हैं। आरोपियों में एक होमगार्ड भी शामिल था, जो पुलिस से सांठगांठ कर आपराधिक मामलों में संलग्न रहता है। इनमें से ही कुछ लोगों ने आठ अप्रैल की शाम करीब आठ बजे उसे जान से मारने का प्रयास किया था। हमले के वक्त वह अतरौली से ग्राम भाय को आ रही थीं।
मुकीमपुर से आगे उनके साथ मारपीट भी की गई। सरिता ने आरोप लगाया कि उसके पति हरवेंद्र के कहने पर ऐसा किया गया। क्योंकि पति ने उसे बहुत समय पहले से छोड़ रखा है। उसे अपने पति से जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें