पीलीभीत। रविवार को भी जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे। अन्य कार्य दिवस की तरह ही इस दिन भी कामकाज होगा। इसको लेकर शासन स्तर से अफसरों को आदेश जारी किए गए हैं।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन सतीश त्रिपाठी ने बताया कि शासन ने निर्देश पर रविवार को जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालय अन्य कार्य दिवसों के अनुसार शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। शासन से जारी आदेश के बाद अफसरों ने जिले के तीनों कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद