फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली रूट पर सभी 80 बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। महाकुंभ में गईं सभी 115 बसें लौट आने के बाद एक बार फिर रोडवेज बस अड्डे के बाहर रौनक बढ़ गई है। बसों के लौटने के साथ ही सभी मार्गों पर संचालन भी शुरू हो गया है। दिल्ली के लिए रात में भी अब आसानी से बसें मिल रहीं हैं।
विज्ञापन

बीती 21 जनवरी को महाकुंभ मेले में रोडवेज डिपो की 115 बसें चली गईं थीं। इससे सवारियों को काफी परेशानी हुई थी। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली के यात्रियों को हो रही थी। कारण, दिल्ली रूट पर लगीं सभी 80 बसें बंद हो गईं थीं। इस कारण लोग दूसरे डिपो की बस आने पर ही दिल्ली जा पा रहे थे।
आठ फरवरी से अब सभी 80 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे रोडवेज बस अड्डे पर फिर रात में भी भीड़ जुटने लगी है। इसके अलावा बरेली रूट पर भी देर रात तक बसें मौजूद रहीं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली। इसके अलावा दो बसें रोजाना प्रयागराज भेजी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें