फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया : बाजारों में खूब हुई धनवर्षा

विज्ञापन
ज्वैलरी शोरूम में खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। अक्षय तृतीया और सहालग की धूम के बीच मंगलवार को बाजारों में खूब धन वर्षा हुई। बाजार गुलजार रहे। दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, शृंगार, आभूषणों, दोपहिया वाहनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर की भी खूब बिक्री हुई। खासकर वाहन बाजार और ज्वैलरी शोरूम में दिन भर खरीदारों की भीड़ रही। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया को अबूझ मूहूर्त माना जाता है। इसके लिए खरीदारी के साथ आभूषणों और वाहनों की बुकिंग पहले से ही चालू हो गई थी। सहालग के सीजन के चलते अक्षय तृतीया पर मैरिज लॉन, होटल और बैंडबाजे पहले से ही बुक थे। मंगलवार को अक्षय तृतीया पर गर्मी और धूप की परवाह किए बिना लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचते रहे। शॉपिंग मॉल के अलावा मंगलवार को वाहनों और ज्वैलरी शोरूम में ग्राहकों की दिन भर भीड़ रही।
सराफा व्यापारी राजकिशोर रस्तोगी के अनुसार अक्षय तृतीया की शुभ घड़ी में मंगलवार को शहरवासियों ने लगभग 40 करोड़ रुपये के सामान की खरीदारी की। इसमें से अकेले लगभग 25 करोड़ रुपये के सोने के आभूषणों और सिक्कों की बिक्री होने का अनुमान है। वाहन बाजार की बात करें तो यहां भी जमकर धन वर्षा हुई। ऑटो मोबाइल डीलर अनुपम जिम्मी के अनुसार एक दिन में सात सौ से अधिक बाइक की बिक्री की उम्मीद है। अकेले उनके शोरूम से ही करीब 400 बाइक बिकी हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और अन्य वस्तुओं की भी जमकर खरीदारी हुई। मंगलवार को चिलचिलाती धूप में भी ग्राहकों का उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

-
सराफा बाजार में शाम को बढ़ी भीड़
शहर के प्रमुख सराफा व्यापारी टीकाराम ज्वैलर्स, हजारी लाल ज्वैलर्स, एचएस ज्वैलर्स आदि के शोरूम पर शाम होने के साथ खरीदारों की भीड़ भी बढ़ने लगी। दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण महिलाएं घरों से नहीं निकलीं, लेकिन शाम होने के साथ महिलाएं भी अक्षय तृतीया पर कुछ न कुछ मूल्यवान धातु की खरीद के लिए घर से निकलीं। टीकाराम ज्वैलर्स के प्रमुख वैश्य ने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा अच्छा कारोबार हुआ है। शाम को सराफा शोरूम में भीड़ के कारण खरीदारी के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था।
-
पहले से बुक कराए आभूषण और वाहन अक्षय तृतीया पर घर लाए
बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार को ही अक्षय तृतीया के लिए वाहनों और सोने-चांदी के आभूषणों को बुक करा दिया था। रविवार को बंदी दिवस के दिन भी बाजार खुला रहा था। रविवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने बुकिंग कराई। जिन लोगों ने रविवार और सोमवार को बुकिंग कराई थी वह लोग मंगलवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर डिलीवरी लेने पहुंचे। शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण और वाहन अपने घर जाए। घर पर पूजन के बाद ईश्वर से अक्षय फल की कामना की।
-
सोने की खरीद में हुई वृद्धि
लाइटवेट और ब्रॉड लुक की ज्वैलरी लोगों को काफी पसंद आ रही है। जड़ाऊ और कुंदन जड़ित ज्वैलरी के साथ डायमंड ज्वैलरी की भी अच्छी मांग है। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद में काफी इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों की तुलना में पांच से छह गुना ज्यादा बिक्री हुई है।
- राजकिशोर वैश्य, सराफा व्यापारी
-
सात सौ से ज्यादा बिकीं बाइक
दीपावली के बाद अक्षय तृतीया ही ऐसा पर्व होता है जब वाहन बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री होती है। दरअसल, अक्षय तृतीया के दौरान शादी के शुभ मुहूर्त भी होते हैं। इसका सीधा फायदा बाजार को होता है। अक्षय तृतीया पर जिले में सात सौ से ज्यादा बाइक बिक्री की उम्मीद है।
-अनुपम गुप्ता, ऑटो मोबाइल व्यापारी
-
कपड़ा बाजार रहा गुलजार
अक्षय तृतीया के साथ सहालग का सीजन भी है। ईद भी मनाई जा रही है। कपड़ा बाजार गुलजार है। हर तरह के कपड़ों की बिक्री हो रही है। दूल्हा-दुल्हन के जोड़ों के साथ कुर्जा-पायजामा, शेरवानी की अच्छी मांग है। महिलाएं भी नए फैशन के सूट और साड़ी खरीद रही हैं।
-सुधीर मेंहदीरत्ता, कपड़ा व्यापारी
-
मैरिज लॉन, होटल सभी बुक
अक्षय तृतीया सहालग का बड़ा सीजन होता है। मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल, होटल पहले से बुक हैं। पिछले कई दिनों से रोजाना ही शुभ मुहूर्त हैं। अक्षय तृतीया के लिए तो हर वर्ष करीब एक-डेढ़ महीने पहले ही लॉन की बुकिंग हो जाया करती है। मंगलवार को बड़ा सहालग है।
विज्ञापन

-सोनू, मैरिज लॉन मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें