फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह आगरा रेफर

Sun, 26 Apr 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
अजय प्रताप सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। सैजनी के एचपीसीएल प्लांट में बीते 12 मार्च को हुए दो अफसरों की हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए शनिवार सुबह आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उसके पैर में फंसी गोली निकालने के लिए वरिष्ठ सर्जन द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी गई है। पुलिस टीम कड़ी सुरक्षा के बीच उसे आगरा लेकर गई है और आवश्यक ऑपरेशन के बाद आरोपी को वापस बदायूं जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। जनपद स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण जांचें संभव नहीं थीं, इसके कारण उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। यह जानकारी जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पैर में अब भी गोली फंसी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में यह सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड हुआ था। प्लांट के अंदर दो अफसरों सुधीर कुमार गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजय प्रताप सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थीं। प्राथमिक उपचार के बाद अगले ही दिन उसे जेल भेज दिया गया था, जहां उसके दोनों पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया था। इस हाई-प्रोफाइल मामले की गूंज प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद शासन स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है।
-
राजकीय मेडिकल कॉलेज भी भेजा जा चुका है आरोपी
आरोपी अजय प्रताप सिंह बीते दिनों राजकीय मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया था। लेकिन उसके बाद उसे अगले दिन फिर वापस जेल भेजा गया था। अजय की पत्नी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर उसका समुचित इलाज कराने के लिए किसी दूसरे जिले के मेडिकल कॉलेज भेजने की भी मांग की थी। इसके बाद अब उसे इलाज के लिए फिर से आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

-
तहेरे भाई अभय के भी दोनों पैर में लगी है गोली
इस मामले में अजय के तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह को भी पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था। उसके भी दोनों पैरों में गोली लगी है। अभय काे फिलहाल जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सगे भाई केशव समेत हत्याकांड से जुड़े पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

अजय प्रताप सिंह के पैर में गोली फंसी है। डॉक्टरों की सलाह पर उसका इलाज कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इलाज पूरा होने के बाद उसे वापस जेल लाया जाएगा।
- राजेंद्र कुमार, जेल अधीक्षक बदायूं

सीजेएम ने एक आदेश दिया था कि अजय प्रताप सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया जाए। मेडिकल बोर्ड टीम की रिपोर्ट पर अजय को सिर्फ मेडिकल परीक्षण के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन


- अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें