दहगवां। जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें और बड़ी संख्या में उनके पुर्जे बरामद किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति दहगवां चौराहे के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जरीफनगर पुलिस ने 25 अप्रैल की दोपहर अरुण (22 वर्ष) पुत्र फूल सिंह और संजीव (30 वर्ष) पुत्र मथुरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम करियावैन के निवासी हैं। पूछताछ में बताया कि वे मोटरसाइकिलें चोरी करके उनके पुर्जे अलग-अलग काटकर लोगों को बेच देते थे। यह तरीका चोरी के वाहनों को आसानी से ठिकाने लगाने में मदद करता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
संजीव का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2014 में हत्या और अपहरण से संबंधित एक गंभीर मामला दर्ज है।