फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एचपीसीएल के अफसरों का हत्यारोपी अजय प्रताप फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट

विज्ञापन
आरोपी अजय प्रताप सिंह।
विज्ञापन
बदायूं। जिले के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने उसे अब फर्रुखाबाद जिले की फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया है। इस मामले के अन्य आरोपी अभी बदायूं जेल में ही बंद है। आगे इनकी भी जेल बदली जा सकती है।
विज्ञापन

यह घटना 12 मार्च 2026 को हुई थी। अजय प्रताप सिंह ने मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बायोगैस प्लांट में घुसकर दो वरिष्ठ अधिकारी सुधार गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से अजय प्रताप सिंह घायल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज किया है।
जांच में सामने आया कि यह वारदात एक आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा थी। इस मामले में मुनेंद्र विक्रम सिंह, धर्मेंद्र, अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू और केशव उर्फ मिचकू सहित चार अन्य सह-आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इन सभी सह-अभियुक्तों को जिला कारागार बदायूं भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

बीती 27 अप्रैल को आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने रासुका के तहत कार्रवाई की थी। इसी के चलते रविवार 10 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को बदायूं जेल से फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की भी आने वाले समय में जेल बदलने की कार्रवाई हो सकती है।

एचपीसीएल के दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह काे रविवार को बदायूं से कड़ी सुरक्षा के बीच फतेहगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है। आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई होने के बाद प्रशासनिक आधार पर उसकी जेल बदली गई है। इस मामले की जांच चल रही है। जल्द ही चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की जाएगी। - अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें