फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में गेहूं की बढ़वार शुरू, सब्जियों के राजा को तुषार से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कड़ाके की सर्दी ने सब्जियों के राजा आलू समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन-चार दिनों में जिस तेजी से तुषार पड़ा, उसने पत्तीदार सब्जियों को झुलसने के कगार पर पहुंचा दिया, लेकिन तुषार और घने कोहरे ने गेहूं की बल्ले-बल्ले कर दी। खेतों में गेहूं के पौधों की बढ़वार नजर आने पर उत्पादकों के चेहरे भी खिले हैं, लेकिन जानकारों के अनुसार सब्जी फसलों को झुलसने से बचाने के लिए समय रहते सिंचाई ही फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

रबी की फसलों में गेहूं का रकबा सर्वाधिक है। गेहूं की फसल को कल्ले फूटने से लेकर बढ़वार के दिनों में घना कोहरा ज्यादा फायदा पहुंचाता है। पिछले दिनों बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं को संजीवनी मिल गई थी। जहां एक सिंचाई बची, वहीं घने कोहरे ने गेहूं के पौधों की बढ़वार का रास्ता दिखा दिया। तुषार से गेहूं को कोई खास नुकसान नहीं हो सकता, लेकिन सब्जियों के राजा आलू समेत टमाटर, शिमला मिर्च, पत्तीदार सब्जियों में गोभी, पालक, मैथी को नुकसान नजर आने लगा है। आलू, शिमला मिर्च और मटर में झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है। यह रोग पहले पत्तियों को चपेट में लेता है फिर कंद या फल को नुकसान पहुंचाता है। सब्जी फसलों को झुलसा रोग से बचाने का सबसे सरल उपाय तो यही है कि समय रहते सिंचाई कर दी जाए। सब्जी फसलों में नमी बरकरार रहने की स्थिति में झुलसा रोग नहीं पनप पाता। बता दें कि पिछले दिनों बारिश के दौरान अगेती आलू की फसल को नुकसान हो गया था। दलहन में सरसों की फसल भी मामूली रूप से प्रभावित हुई थी। सरसों की फसल पर माहुं का खतरा बना हुआ है।
उझानी। आलू की फसल को मौसम की मार का अगर किसी से सबसे ज्यादा नुकसान होता है तो वह तुषार है। सुबह में खेतों पर पहुंचने पर अमूमन देखने को मिलता है कि फसल की पत्तियों पर बर्फ की चादर जैसी नजर आती है। किसान इस वक्त भी फसलों को तुुुषार से बचाने के लिए देसी उपायों में धुआं पर गौर करते हैं। धुआं करने के लिए खेत के पास अलाव हमेशा ही हवा का रुख देखकर जलाया जाए। धुआं हवा के साथ पत्तीदार फसलों में पहुंच जाए तो तुषार जम नहीं सकता।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से ठंडक काफी बढ़ी है। गेहूं तो फायदे में है लेकिन सब्जी फसलों के लिए आंशिक नुकसान हो सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि आलू समेत सब्जी फसलों वाले खेत में नमी कम नहीं होने दी जाए। झुलसा रोग भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन

- डॉ. संजय कुमार, कृषि वैज्ञानिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें