फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी में धूमधाम से निकाली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा

विज्ञापन
उझानी में अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में शामिल सजातीय लोग। संवाद
विज्ञापन
उझानी। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में तीसरे दिन सोमवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और काली अखाड़े के साथ शोभायात्रा में अग्रसेन महाराज का गुणगान भी किया गया। शाम सात बजे तक बाजार में जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा सोमवार शाम पांच बजे बाजारकलां मोहल्ला स्थित मैंमिया मंदिर से शुरू हुई। साहूकारा मोहल्ले के रास्ते मुख्य बाजार में शोभायात्रा के पहुंचने पर काली अखाड़े के कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों के बैड पर भजनों गूंज सुनाई दी। दो दर्जन से अधिक झांकियों में महाराजा अग्रसेन समेत देवी और देवताओं के स्वरूप में बच्चे थे। कछला रोड बाजार में भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने शोभायात्रा में शामिल लोगों समेत महिलाओं को जलपान कराया। उन्होंने सजातीय लोगों का स्वागत भी किया। घंटाघर चौराहे से मिल कंपाउंड तक झांकियों पर फूल बरसाए गए।
इससे पहले मैंमिया मंदिर परिसर में सुबह में हवन- पूजन हुआ। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित किया। समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र गोयल, पदाधिकारियों में प्रदीप गोयल, राजकुमार बंसल, प्रवीण मित्तल, संजय मित्तल, ज्ञानचंद्र अग्रवाल, राजीव गोयल और मनोज गोयल ने पूजन किया। शोभायात्रा में अग्रवाल महिला समिति की पदाधिकारियों समेत महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अमित अग्रवाल, दीपक सिंघल, गौरव गर्ग, रमेशचंद्र बंसल, विनोद अग्रवाल, धीरज मित्तल, शुभम गोयल, अभिषेक बंसल, पीके गोयल, कृष्णऔतार मैंमिया और मुनीश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

उझानी में अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में शामिल सजातीय लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें