फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू, प्रतियोगिता में जुटे बच्चे

विज्ञापन
अग्रसेन महोत्सव में पालिकाध्यक्ष संग मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उझानी। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शनिवार शाम आगाज हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किया। प्रतिभागी बच्चों के कार्यक्रम की धूम रही।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में महोत्सव शाम सात बजे शुरू हुआ। मेक वॉच विद स्पून प्रतियोगिता में आन्या, रिषिका अग्रवाल, पंखडी अग्रवाल, सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता में मुस्कान गर्ग ने अपने हुनर का जलवा दिखाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आरना अग्रवाल, कृषव गोयल, कियांश, काशवी, कार्तिकेय, अनाया और अग्रिम ने रैंप पर प्रदर्शन किया। वॉल इन टब प्रतियोगिता में रिद्धि अग्रवाल, वेदिका मित्तल, निशित, राधिका, आरव, मिष्ठी मित्तल, मानवी अग्रवाल, वंश तुलस्यान, रिषिक गोयल, ओजस्वी गोयल, , सिद्धिका, अनिका मित्तल और आध्या गोयल ने प्रतिभाग किया। रात करीब 11 बजे तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों का अग्रवाल महिला समिति की पदाधिकारियों ने हौसला बढ़ाया। इससे पहले मुख्य अतिथि अग्रवाल महिला सभा बदायूं की अध्यक्ष शालिनी बंसल और बदायूं महिला समिति की उपाध्यक्ष अंजली अग्रवाल, रेनू गोयल, आभा गोयल, शशि गोयल, प्रगति गोयल, नीरू तुलस्यान, रिया गोयल, शालिनी सिंघल, प्रीती अग्रवाल, अलका बंसल, गरिमा गोयल, प्रीती तुलस्यान, प्रवीण कुमार मित्तल, विष्णु गोयल, मुनीश अग्रवाल, अमोल गोयल, राजीव मैंमिया, मनोज गोयल, वरुण मित्तल, संजय मित्तल आभा गोयल आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष और संचालन अंशु अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें