फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना का विरोध, भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ग्निपथ योजना के विरोध में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कार्यालय पर युवा जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा घोषित अग्निपथ योजना के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रवर्धन शर्मा को सौंपा गया।
विज्ञापन

यूनियन के जिला प्रवक्ता शाहनवाज अल्वी ने कहा कि भारत सरकार ने चार साल की अवधि के लिए युवाओं को सेना में चयन की प्रक्रिया अपनाने की बात की है, वह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इससे युवा वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा कि यदि अग्निपथ योजना लागू होती है तो हजारों छात्र-नौजवानों का मनोबल टूट जाएगा। भारत सरकार को युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना को निरस्त करना चाहिए। इस मौके पर आबिद गौरी, उपेंद्र सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, जाबिर अल्वी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें