फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला अस्पताल में फिर सक्रिय हुए दलाल, निजी नर्सिंग होम ले जा रहे

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। कमीशन के चक्कर में दलाल महिला अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को बरगला कर निजी अस्पतालों में ले जा रहे हैं। बीच में सीएमएस ने सख्ती की तो दलाल कुछ दिन के लिए गायब हो गए, लेकिन अब फिर से महिला अस्पताल में दलाल हावी हो गए हैं। निजी अस्पतालों में गर्भवतियों को ले जाकर कमीशन ले रहे हैं। बीते एक सप्ताह में दो गर्भवती दलालों का शिकार हो चुकी हैं। एक महिला की तो जान पर बन आई तो दूसरी से तीस हजार रुपये लेकर प्रसव कराया गया।
विज्ञापन


घटना नंबर 1
महिला अस्पताल से ले गए थे दलाल
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा निवासी हरिसिंह पत्नी रामवती (32) को प्रसव पीड़ा होने के चलते बुधवार को महिला अस्पताल में लेकर आए थे। यहां एक दलाल ने उनको बरगलाकर सस्ते में प्राइवेट अस्पताल में प्रसव कराने को कहा। इसके बाद वह नौशेरा गांव के बरेली-मुथरा हाईवे स्थित केपी अस्पताल में बुधवार रात को ले गया।
यहां प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल के संचालक और स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है। बताते हैं कि अस्पताल संचालकों ने पहले वजीरगंज में अस्पताल खोला था। वहां बंद कराया गया तो यहां नौशेरा पर आकर खोल लिया गया।
विज्ञापन



केस नंबर 2
शहर के नई सराय मोहल्ले से गर्भवती महिला रीना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला अस्पताल लेकर आए। यहां एक महिला दलाल मिल गई। परिजनों को इस तरह से बरगलाया कि गर्भवती को महिला अस्पताल में भर्ती न कराके परिजन लालपुल के एक झोलाछाप के यहां ले गए और भर्ती करा दिया गया। परिजनों से 30 हजार रुपये लेकर प्रसव कराया गया। पूरी जानकारी अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताई है। ऐसे ही हर रोज लोगों को बहलाकर प्राइवेट में ले जाकर गर्भवतियों के परिजनों से मोटी रकम खर्च कराई जा रही है।


दलाल सक्रिय हुए हैं, इसकी शिकायत मिल रही है। लगातार नजर बनाए हुए हैं। पकड़ में आते ही दलालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी।- डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें