फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिता की मौत के बाद अपहर्ताओं ने खुद की पैरवी, तब मिली बदमाशों को सजा

विज्ञापन
बिल्सी के गांव ओया में घर पर खुशी के माहौल में बैठा जसवीर के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। 12 साल तक वादी ने कोर्ट की पैरवी की। 2018 में वादी की मौत हो गई। इसके बाद अपहर्ता जसवीर ने पैरवी की। तब कहीं जाकर सोमवार को 18 साल के बाद दोषियों को सजा मिल सकी। सजा होने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दाेषियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जसवीर सिंह ने बताया कि उसको पता भी नहीं था कि बदमाश कौन और कहां के थे। पुलिस ने उसको व भाई शेषवीर को गांव के ओमप्रकाश के साथ बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया था। बताया कि बदमाशों ने उसको सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कुनार गांव के जंगल में एक ईख के खेत में आंखों पर पट्टी और हाथ-पैर बांधकर छह दिन रखा था। पिता मदन पाल की मौत के बाद उसने कोर्ट की पैरवी की। शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार गुप्ता ने उनके केस की पैरवी की, जिसके बाद 12 बदमाशों को सजा मिल सकी है।


फिरौती मांग रहे थे बदमाश
बदमाशों ने तीनों को कुनाल के जंगल में ईख के खेत में हाथ-पैर बांधकर डाल दिया था। वह पिता से लगातार फिरौती की मांग करते आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने सक्रिया दिखाई। एक बदमाश को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर बिल्सी व वजीरगंज दो थानों की पुलिस ने उनको बंधन मुक्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें