फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसडीएम से वार्ता के बाद माने सत्याग्रही, नहीं बंद किया नाला

विज्ञापन
सत्याग्रह स्थल में वार्ता करते एसडीएम और ईओ। स्रोत- प्रदर्शनकारी - फोटो : mathura
विज्ञापन
उझानी। कूड़े के निस्तारण और नरऊ तालाब से पहले नाले का पानी रोके जाने की मांग को लेकर पटपरागंज में चल रहे सत्याग्रह के चौथे दिन सोमवार दोपहर में एसडीएम मोहित कुमार वार्ता करने पहुंचे। वार्ता के बाद सत्याग्रही कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने नाला बंद नहीं करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पटपरागंज स्थित सत्याग्रह स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव और एसडीएम सदर मोहित कुमार के बीच वार्ता हुई। कांग्रेस नेता समेत ग्रामीणों ने तालाब के पानी और पालिका के एमआरएफ सेंटर में कूड़े की वजह से फसलों और जन सामान्य को नुकसान बताते हुए उन्हें अवगत कराया।
वार्ता के दौरान एसडीएम ने सत्याग्रह में शामिल लोगों को भरोसा दिलाया कि नरऊ तालाब के पानी को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है। पालिका की ओर से प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा चुकी है। बुटला के पास प्लांट का निर्माण होने तक इंतजार किया जाए। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने मौके पर जाकर नाला बंद करने का निर्णय वापस ले लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्याग्रह पटपरागंज की समस्या का समाधान होने जारी रहेगा। ईओ अब्दुल शबूर ने भी पालिका की ओर से पक्ष रखा। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें