फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अधिवक्ता को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अधिवक्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला प्रेमनगर निवासी अधिवक्ता परमेंदर कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव निवासी विनय कुमार के खिलाफ धमकी और अपमान करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

परमेंदर ने प्रार्थनापत्र देकर न्यायालय को बताया था कि उनके पास क्लाइंट शशीकला राजपूत पारिवारिक विवाद के सिलसिले में आई थी। एक जुलाई की शाम क्लाइंट के दामाद विनय कुमार ने अधिवक्ता को कॉल किया। आरोप है कि फोन पर विनय कुमार ने गालीगलौज कर अपमानजनक व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जान से मारने की धमकी दी।
अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पुलिस का डर न होने की बात कही। थाना स्तर और एसएसपी को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। अधिवक्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें