फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों में किया जाएगा किशोरियों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगवाने के लिए स्कूलों-कॉलेजों में किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। जिले की 14 से 15 वर्ष के बीच की 36 हजार किशोरियों का टीकाकरण सीएचसी में किया जाना है। इसी हफ्ते से टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाने का काम शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जिले की करीब 36 लाख आबादी में से एक प्रतिशत किशोरियां 14 से 15 वर्ष के बीच की हैं।
इस लिहाज से कुल 36 हजार किशोरियों का टीकाकरण किया जाना है। इसी क्रम में किशोरियों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने डीआईओएस और बीएसए से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

स्कूलों में जाकर टीमें किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूक करेंगी। उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को नौ हजार वायल वैक्सीन प्राप्त हो गई हैं। एक वायल से एक ही किशोरी को टीका लगाया जाएगा।
-
आधे घंटे की जाएगी निगरानी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया जाने वाला टीका काफी सुरक्षित है। इससे कोई दिक्कत नहीं होती। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर टीका लगाने के बाद किशोरियों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। अगर कोई दिक्कत होती है तो मौके पर उपलब्ध डॉक्टर तत्काल समस्या का निदान करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए सीएचसी में टीके लगवाए जाएंगे ताकि समय से उपचार मिल सके।
-
टीकाकरण के लिए सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। प्रथम चरण में नौ हजार वायल प्राप्त हो गईं हैं। स्कूलों में किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। सीएचसी में टीकाकरण के दौरान पूरी सावधानी बरती जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. पीपी श्रीवास्तव, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें