डीपीएम मनोज शर्मा ने छह दिसंबर को उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी कि ठेकेदार नईम शास्त्री के कहने पर शहर विधायक आबिद रजा ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में ठेकेदार नईम शास्त्री ने डीएम शंभूनाथ को पत्र देकर डीपीएम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। डीएम ने मामले की जांच एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव को सौंपी थी। मामले में जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अब डीपीएम के बयान दर्ज होने हैं। एडीएम कार्यालय से इसके लिए डीपीएम को नोटिस जारी कर दिया गया है। डीपीएम को सोमवार के लिए एडीएम के कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित होना होगा।
डीपीएम को नोटिस दिया गया है। सोमवार को उनके बयान दर्ज होने हैं। जांच लगभग पूरी हो चुकी है। कुछ पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।-अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन