फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव को तैयारी पूरी

Sun, 17 Jan 2016 06:46 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत और जिला पंचायत की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव को जल्दी ही अधिसूचना जारी हो सकती है। हालांकि मार्च के पहले सप्ताह तक क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बाकी है। इसके लिए विजयी सदस्यों की वोटर लिस्ट बन चुकी हैं। खासियत यह है कि फोटोयुक्त है। इससे सदस्यों की पहचान बरकरार रहेगी और पहचान को लेकर गड़बड़ी आशंकाओं पर विराम लगेगा। ब्लाक मुख्यालयों पर प्रमुख पद के प्रत्याशियों ने सदस्यों को अपनी ओर मिलने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं। उनकी आवभगत भी जमकर की जा रही है।
विज्ञापन

पहली बार क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सदस्यों की फोटोयुक्त वोटर लिस्ट से होना है। यहां बता दें कि जिला पंचायत के 51 सदस्यीय वोटरलिस्ट को भी फोटोयुक्त बनाया गया था। हालांकि यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव निर्विरोध हो गया है। इसलिए इस वोटरलिस्ट का उपयोग नहीं हो सका। मानात जा रहा है कि अब आगे क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों के सदस्यों की वोटरलिस्टें विधान सभा की वोटर लिस्टों की तरह फोटोयुक्त होंगी। इससे गड़बड़ी की आशंकाओं पर विराम लगेगा। जिले में सभी 15 ब्लाकों के 1266 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की वोटरलिस्टों को कंप्यूटर पर फीड किया जा चुका है। वोटरलिस्टों में सदस्यों का फोटो भी शामिल किया गया है।

क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष के लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं। चुनाव आयोग से निर्देश मिलते ही चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देकर व्यवस्थाएं संभाल ली जाएंगी। सदस्यों की पहचान में किसी भी भ्रम और आशंका के समाधान के लिए सदस्यों की वोटरलिस्टें फोटोयुक्त बनवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमेंद्र सिंह पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचायत

ब्लाकवार क्षेत्र पंचायत के 1266 सदस्य
1. समरेर- 68
2. सालारपुर- 84
3. वजीरगंज-72
4. बिसौली-84
5. आसफपुर-87
6. इस्लामनगर-69
7. दहगवां-98
8. सहसवान-105
9. अंबियापुर-93
10. उझानी-104
11. कादरचौक-83
12. उसावां-68
13. म्याऊं-79
14. जगत-102
15. दातागंज-70
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें