फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला अस्पताल में दलालों की सक्रियता पर अपर निदेशक ने जताई नाराजगी

Tue, 08 Apr 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। संचारी रोगों के नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने सोमवार को महिला व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला अस्पताल में सक्रिय निजी अस्पताल के दलालों को लेकर सीएमएस से नाराजगी जताई। साथ ही उन्हें इस पर रोकथाम लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. साधना अग्रवाल सुबह 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचीं। वहां उन्होंने पूरे अस्पताल में घूमकर संचारी रोग नियंत्रण को लेकर व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्हें एक जगह पानी ठहरा मिला। इस पर अपर निदेशक ने सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह से नाराजगी जताई।
इसके अलावा अस्पताल में कई जगह गंदगी भी मिली। वह महिला अस्पताल पहुंची। वहां साफ-सफाई दुरुस्त नजर आई। इसके बाद उन्होंने सीएमएस से कहा कि निजी अस्पताल के दलालों की सक्रियता पर प्रभावी कार्रवाई करें, साथ ही जो भी आशा गर्भवती को निजी अस्पताल ले जा रही है। उसको चिह्नित कर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी योजनाओं का गर्भवतियों को लाभ मिले। डॉ.साधना ने पत्रकारों को बताया कि 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू होगा। इसको लेकर आशा, एएनएम की ट्रेनिंग चल रही है। गांव-गांव जाकर स्वास्थ्यकर्मी बुखार के मरीजों को खोजेंगे। इसके बाद उनका उपचार कराया जाएगा। इससे पहले उन्होंने सीएमओ कार्यालय में बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें