फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी हेल्थ का सामुदायिक केंद्र में दौरा

Sat, 19 Sep 2015 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एडी हेल्थ ने सबसे पहले इमरजेंसी सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ करके चिकित्साधीक्षक व डॉक्टर्स से जानकारी ली। बता दें कि एफआरयू पर जिला अस्पताल क्रे स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना डॉक्टर्स की जिम्मेदारी होती है।  इस मौके पर चिकित्साधीक्षक मोहम्मद तहसीम ने स्वास्थ्य केंद्र पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जरूरत बताई।
विज्ञापन

एडी भी अनसुनी कर गई शिकायतें  
सामुदायिक केंद्र में निरीक्षण के दौरान यूं तो एडी हेल्थ ने जननी सुरक्षा योजना के लाभ पर मरीजों से पूछताछ की। पर जब तीमारदारों ने योजना की असलियत बताना शुरू किया, तो एडी अनसुना कर गईं। एक प्रसूता के तीमारदार राजपाल ने मरीज को तय मेन्यू के हिसाब से खाना न देने और दूध की जगह चाय दिए जाने की शिकायत की तो एडी हेल्थ अनसुना कर आगे बढ़ गईं। निरीक्षण में उनके साथ ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. सुबोध कुमार शर्मा व जननी सुरक्षा योजना के डीपीएम शाहिद भी मौजूद रहे। इस माैके पर एडी हेल्थ अनीता दत्त ने कहा, िक उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एफआरयू है। निरीक्षण के दौरान जो कमियां नजर आयी उन पर काम करके व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें