फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सक्रिय शिक्षक ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता

Mon, 18 Nov 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को छात्रों और आचार्यों के लिए मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला दो सत्रों में हुई। इसमें विद्या भारती के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मौजूदा मोटिवेशनल स्पीकर दिलीप बेतकेकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

दिलीप बेतकेकर ने छात्रों से जिज्ञासा, एकाग्रता व मोबाइल फोन का सदुपयोग जैसे अनेक विषयों पर संवाद किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि अध्ययन करने के लिए सबसे विशेष कुंजी एकाग्रता है। मन के एकाग्र होने पर अध्ययन में आने वाली विभिन्न कठिनाइयां अपने आप समाप्त हो जाती हैं।
मोबाइल का सदुपयोग करें, दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। छात्रों के प्रथम सत्र के बाद द्वितीय सत्र में प्रधानाचार्य व आचार्यों के साथ संवाद करते हुए मुख्य वक्ता दिलीप बेतकेकर ने कहा कि सक्रिय शिक्षक ही होशियार छात्रों का निर्माण करता है। आचार्य को कक्षा के अंदर जाते हुए प्रसन्न मन से पढ़ना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र पाल झा ने दिलीप बेतकेकर के दोनों सत्रों को अत्यंत प्रभावशाली बताया और कहा कि यह सत्र आचार्य के लिए कक्षा प्रबंधन में उपयोगी साबित होंगे। इस अवसर पर घनश्याम सिंह चौहान, जयप्रकाश द्विवेदी, कालिका प्रसाद गंगवार, राम सिंह राजपूत, सतीश गंगवार, विजय प्रकाश, गंगा प्रसाद, संदीप मिश्रा, विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें