फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम अवनीश राय ने मोहर्रम व कांवड़ यात्रा के संदर्भ में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी लोग त्योहारों को प्रेम, भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भ्रामक व भड़काऊ सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ताजिये की ऊंचाई व आकार का ध्यान रखा जाए, क्योंकि यह आमजन की सहूलियत के लिए आवश्यक है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान बजने वाले डीजे की ऊंचाई का भी ध्यान रखने के लिए कहा। कहा कि विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत व तहसील स्तर पर पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें