बिल्सी में गिरा पुराना पीपल का पेड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार में रविवार दोपहर एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक भरभरा कर गिर गया। इससे इसके नीचे बंधे दो बैलों की मौत हो गई।
मोहल्ले निवासी बालकिशन अपनी खेती बैलों से करते हैं। वह धूप अधिक होने पर इन बैलों को घर के बाहर पुराने पीपल के पेड़ की छांव में बांध देते थे। रविवार भी बैल यहां बांध दिए थे। दोपहर में पुराना पीपल का पेड़ अचानक भरभरा कर गिर गया। इसके नीचे बंधे उसके दोनों बैल दब गए। जब तक मोहल्ले के लोग आए, दबे हुए बैलों को बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी।
गनीमत रही कि इस दौरान पेड़ के नीचे मोहल्ले के बच्चे नहीं खेल रहे थे, वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी। पालिका के लिपिक राजीव कुमार सागर ने जानकारी जुटाई है। वहीं मोहल्ले के लोगों ने बैल स्वामी को जिला प्रशासन ने आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। संवाद