फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रही महिला को सांड़ ने उठाकर पटका, गंभीर

विज्ञापन
जावित्री। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सांड़ के हमलों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक दिन पहले कुरऊ गांव में सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया था, इसमें चार लोग घायल हो गए और स्कूल के बच्चे बाल-बाल बच गए। रविवार सुबह सांड़ ने शहर में एक बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसके एक हाथ में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यदगंज निवासी 55 वर्षीय जावित्री पत्नी रामरक्षपाल रविवार सुबह श्रीराम नगर कॉलोनी के नजदीक पूजा करने शिव मंदिर गईं थीं। लौटते समय अचानक पीछे से आए सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। ये देखकर मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने महिला को सांड़ से बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। कुछ लोग अपने घरों से डंडा निकाल लाए। उन्होंने बमुश्किल सांड को वहां से भगाया। सूचना पर बुजुर्ग महिला के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वह महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां बताया गया कि उनके एक हाथ में फ्रैक्चर आया है। उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया है। हमले में उनके काफी चोटें आईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें