फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से भट्ठा मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में रिजोला गांव के नजदीक बाइक की टक्कर से 38 वर्षीय भट्ठा मजदूर रहमान शाह की मौत हो गई। रहमान शाह शाम के समय सब्जी खरीदने कस्बा आ रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पीट दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव सिरोही निवासी रहमान शाह रिजोला गांव के भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। इसी से उनके परिवार का गुजारा हो रहा था। बताते हैं कि शनिवार शाम रहमान शाह सब्जी खरीदने भट्ठे से पैदल बिनावर कस्बा जा रहा था। वह रिजोला गांव से निकलकर कुछ दूर पहुंचा था कि तभी एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे रहमान शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर राहगीरों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। भट्ठा मजदूर को बरेली भेज दिया गया। जहां रास्ते में रहमान शाह की मौत हो गई।
-
बाइक भिड़ंत में चार घायल
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के लाला सियाराम इंटर कॉलेज के सामने शनिवार शाम दो बाइक टकरा गईं। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक पर हुसैनपुर निवासी सोहनपाल और वीरपाल बैठे थे। जबकि दूसरी बाइक पर कसेर पनौटा निवासी हरपाल और उनकी पत्नी उर्मिला सवार थीं। उनमें से कोई हेलमेट नहीं लगाए था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें