फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से निकलता धुआं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में मंगलवार रात ओवरब्रिज के नजदीक एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में भीषण आग लग गई, जिसमें कंप्यूटर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नजदीक पुलिस चौकी के सामने बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार रात करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने कंपनी के कार्यालय से धुआं निकलता देखा था। ये देखकर तुरंत लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक कार्यालय में आग फैल गई। कार्यालय की खिड़की के बाहर तक आग की लपटें आने लगीं। इससे आसपास के लोगों में खलबली मच गई। उसे देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। बमुश्किल से फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब कार्यालय में रखे कंप्यूटर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसमें लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग कैसे लगी, इसमें कितना नुकसान हुआ है पुलिस इसकी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें